Search

 
 
 

भीषण गर्मी से लोग त्राहिमाम, यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र के कई शहरों में तापमान 46 डिग्री के पार

देश में भीषण गर्मी कहर बरपा रही है. लोग त्राहिमाम हैं. मौसम विभाग के आंकड़े  बताते हैं कि देश के पूर्वोत्तर को छोड़कर भारत के ज्यादातर राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से  47 डिग्री सेल्सियस  के बीच बना हुआ है.
 

 New Delhi : देश में भीषण गर्मी कहर बरपा रही है. लोग त्राहिमाम हैं. मौसम विभाग के आंकड़े  बताते हैं कि देश के पूर्वोत्तर को छोड़कर भारत के ज्यादातर राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से  47 डिग्री सेल्सियस  के बीच बना हुआ है.  

 

यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र के सात शहरों में रविवार को तापमान 46 डिग्री  से भी आगे चला गया. महाराष्ट्र के अकोला में तापमान सर्वाधिक 46.9 डिग्री  रहा.  

 

महाराष्ट्र के अमरावती में 46.8 डिग्री, यूपी के, बांदा में 46.6 डिग्री,  महाराष्ट्र के वर्धा और राजस्थान के बाडमेर में 46.4 डिग्री, जैसलमेर (राजस्थान) और यवतमाल (महाराष्ट्र) में 46 डिग्री तापमान आंका गया.

 

मध्य प्रदेश के खजुराहो में पहली बार तापमान 45 डिग्री,  इंदौर-भोपाल में 43 डिग्री तापमान मापा  गया. 

 

बिहार के आठ जिलों में रविवार को तापमान 40 डिग्री के पार चला गया. गर्मी के कारणआरा में एक निजी स्कूल की महिलाकर्मी और भोजपुर में एक महिला की मौत होने की खबर है.  

 

यूपी की बात करें तो इस राज्य के  60 जिलों में आज सोमवार  को लू का अलर्ट जारी किया गया है.  खबर है कि वाराणसी के सरकारी अस्पताल में कोल्ड रूम बनाया गया है.

 

हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए चार बेड अलग से तैयार ऱखे गये हैं. यहां तक कि वार्ड में बाथ टब भी लगाया गया है.

 

 बिहार के अलावा छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हीटवेव  का अलर्ट जारी है.

 

मौसम विभाग के अनुसार  आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, ओडिशा और तमिलनाडु में सर्वाधिक गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही