Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मियों के अनुपस्थित रहने से लोग परेशान

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar Garhwa : गढ़वा जिला मुख्यालय के गढ़वा प्रखंड कार्यालय की स्थिति अराजक बनी हुई है. कार्यालय में साहब से लेकर सहायक तक गायब रहने की बात सामने आ रही है. वहीं लोग अपने कार्यों के सिलसिले में प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं.गढ़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी 11 फरवरी से छुट्टी पर हैं. इसी का फायदा उठाते हुए कर्मी भी कार्यालय से नदारद रह रहे हैं. कई कर्मी कार्यालय में हस्ताक्षर बनाकर गायब रहते है. जबकि कई कार्यालय ही नहीं आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें-जामताड़ा:">https://lagatar.in/jamtara-boat-capsizes-in-barakar-river-two-bodies-recovered/">जामताड़ा:

बराकर नदी में नाव पलटी, दो शव बरामद

कई विभागों में लटका ताला

बुधवार को अपने कार्यालय से विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी गायब पाये गये. उनके कार्यालय में दोपहर बाद तक ताला लटका नजर आया. जिन कार्यालयों में ताला लटका नजर आया, उसमें प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, नजारत, कई सहायक आदि शामिल हैं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही