Giridih : नगर निगम क्षेत्र के बरगंडा पावर हाउस मोड़ से अरगाघाट मुख्य मार्ग में नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों को आवागमन में पेरशानी हो रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले जगह-जगह टूटा है, जिससे पानी सड़क पर बहता है. कई जगह नाली में कचड़ा भी जमा है, उससे भी पानी सड़क पर बह रहा है. टूटे नाले से पानी बहता है सड़क पर यह मार्ग शहरी क्षेत्र के कई मोहल्ले के लोगों के आने-जाने का एकमात्र रास्ता है. स्थानीय निवासी संजीत कुमार सिंह ने बताया कि जल्द टूटे नाले की मरम्मत नहीं करवाए जाने पर स्थानीय लोगों को आवागमन में और भी परेशानी होगी. इस संबंध में डिप्टी मेयर सह प्रभारी मेयर प्रकाश सेठ ने बताया कि उस स्थान को समतल जेसीबी मशीन से किया गया था. काम के दौरान नाला क्षतिग्रस्त हो गया. नगर निगम इस समस्या के प्रति गंभीर है. शीघ्र टूटे नाले की मरम्मत होगी. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=210297&action=edit">गिरिडीह
: पीडीएस चावल जब्त, आरोपी डीलर फरार
: पीडीएस चावल जब्त, आरोपी डीलर फरार
Leave a Comment