Search

 
 
 

विधिक जागरूकता शिविर में समाज की कुप्रथाओं पर लोगों के किया गया जागरूक

 
Ranchi: झालसा के निर्देश पर रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के मार्गदर्शन में डालसा रांची के तत्वावधान में शुक्रवार को रातु प्रखंड के तिगड़ा पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में मौजूद महिला, पुरुष और बच्चों के बीच डालसा की दस योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. साथ ही, डीएलएसए रांची द्वारा गरीबों, महिलाओं और पात्र व्यक्तियों को नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने के बारे में बताया गया. शिविर में बाल विवाह, बाल श्रम और अन्य कुप्रथाओं की रोकथाम एवं उन्मूलन के बारे में जागरूक किया गया. इसके अतिरिक्त, श्रम कार्ड बनवाने, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, बालिकाओं को शिक्षित करने, बच्चों के टीकाकरण जैसे विषयों पर भी जानकारी दी गई. जागरूकता शिविर में एलएडीसी वीरेंद्र प्रताप, लॉ स्टूडेंट्स, पारा लीगल वालंटियर पुष्पलता कुमारी, सुनीता कुमारी, नीतू देवी, बेबी देवी, जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस के शौर्य, पंचायत के मुखिया, एसजीडब्ल्यू एनजीओ के धीरज राय सहित अन्य लोग शामिल थे. कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह की रोकथाम और उन्मूलन के लिए सामूहिक रूप से शपथ ली गई. इसे भी पढ़ें - हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-sadar-sdo-and-his-family-members-accused-of-burning-his-wife-complaint-lodged-with-police/">हजारीबाग

सदर एसडीओ और उनके परिवार वालों पर पत्नी को जलाने का आरोप, पुलिस से शिकायत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही