Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार में रैली निकालकर नशा मुक्ति के लिए लोगों को किया गया जागरुक

Latehar: लातेहार जिला के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय उप सेवा केंद्र की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया. साथ ही जागरुकता रैली भी निकाली गयी. रैली का शुभारंभ विधायक बैद्यनाथ राम ने किया. रैली बाइपास रोड से धर्मपुर होते हुए समाहरणालय परिसर स्थित नगर पंचायत भवन पहुंची. जहां प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बीके आरती व उनकी टीम के सदस्यों के द्वारा नशामुक्ति पर नुक्कड नाटक दिखाया गया. इसके बाद रैली शहर के मेन रोड व थाना चौक होते हुए सेवा केंद्र पहुंची. जहां विधायक बैद्यनाथ राम ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. अपने संबोधन में उन्होंने नशामुक्त अभियान को लेकर लोगों को जागरुक किया. मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, राजधनी प्रसाद यादव, सुदामा प्रसाद गुप्ता, अमरेश पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में बीके नवीन, ब्रजेश, रमा कुमारी, पूर्णिमा, गंगोत्री, आशा, किरण, आरती, अनिल प्रसाद, आशीष कुमार, नवल मेहता व वरुण का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें: रामगढ़:">https://lagatar.in/ramgarh-condolence-meeting-organized-at-press-club-on-the-death-of-senior-journalist-pradeep-kumar/">रामगढ़:

वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार के निधन पर प्रेस क्लब में शोक सभा का आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही