Search

 
 
 

कतरास में एक व्यक्ति की करतूत देख भौंचक रह गये लोग

 
  • कुत्ता के बच्चे को काट रहा था उक्त व्यक्ति
  • मना करने पर भी नहीं सुना, लोगों ने की दी धुनाई  
Katras : कतरासगढ़ स्टेशन के समीप शुक्रवार को एक व्यक्ति की करतूत देखकर सभी लोग हैरान रह गये. वह व्यक्ति खुलेआम कुत्ता को काटकर उसका मांस खाता है. शुक्रवार को वह खुलेआम जब कुत्ता के बच्चे को काट रहा था, तभी कुछ राहगीरों की नजर उस पर पड़ गई. लोग उसका विरोध करने लगे. देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, लोग उसे ऐसा करने से मना करते रहे, मगर उसपर कोई असर नहीं पड़ रहा था. वह किसी की ही नहीं रहा था और खुद में मगन था. ऐसा देख लोग आक्रोशित हो गये और उसकी जमकर धुनाई कर दी. बाद में उक्त व्यक्ति का झोपड़ीनुमा आवास को भी लोगों ने उजाड़ दिया और उसे वहां से भगा दिया. आक्रोशित लोगों का कहना था कि इसी रास्ते से छोटे बच्चों का आना-जाना होता है, जिससे बच्चों के मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होगा. हालांकि उक्त व्यक्ति की हरकतों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी. इसे भी पढ़ें : धनबाद-आसपास">https://lagatar.in/dhanbad-nearby-2-news-of-crime-including-death-of-8-year-old-child-under-suspicious-circumstances-in-katras/">धनबाद-आसपास

: कतरास में 8 साल के बच्चे की संदेहास्पद स्थिति में मौत समेत अपराध की 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही