Search

 
 
 

रांची में ऑक्सीजन लेने आए लोगों ने किया हंगामा, शाम 6 बजे का दिया गया था समय

 

Ranchi : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच लगातार ऑक्सीजन की खपत हो रही है. ऑक्सीजन की हो रही कालाबाजारी और बढ़ती खपत को देखते हुए मारवाड़ी भवन हरमू रोड में नि:शुल्क ऑक्सीजन सेवा की शुरुआत की गई थी. यहां शहर के लोगों को नि:शुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, लेकिन सुबह में खाली हुए ऑक्सीजन सिलेंडर जमा करने के बाद जब शाम को लोग सिलेंडर लेने आए तो उस वक्त यहां पर कोई मौजूद नहीं था.

अस्पतालों में ऑक्सीजन नहीं, मारवाड़ी भवन में मिलने की थी उम्मीद

मारवाड़ी भवन में ऑक्सीजन लेने आए लोगों ने कहा कि अस्पतालों की स्थिति काफी खराब है. मारवाड़ी भवन में लोगों को नि:शुल्क ऑक्सीजन दिया जा रहा है. यहां से पहले भी ऑक्सीजन लेकर गए हैं। आज दिन में खाली ऑक्सीजन सिलेंडर जमा देकर गए थे. कहा गया था कि शाम को भरा हुआ ऑक्सीजन सिलेंडर मिल जाएगा, लेकिन जब ऑक्सीजन सिलेंडर लेने के लिए पहुंचे तो यहां पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था.

लोगों का आरोप- कोरोना काल में हो रही है पैसे की कमाई

वही हंगामा कर रहे लोगों ने कहा कि इस संक्रमण काल में भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो पैसे की कमाई कर रहे हैं. लगातार ऑक्सीजन की कालाबाजारी हो रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही