Ramgarh : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार को शहर के ला मेरीटल में प्रेस कांफ्रेंस की. उन्होंने कहा कि 2019 के बाद यह पांचवां उपचुनाव है. इससे पहले मधुपुर और बेरमो में उप चुनाव हुआ था. वहां हमारे मरहूम हाजी साहब और स्वर्गीय राजेंद्र बाबू के असमय निधन के बाद चुनाव हुआ. मुख्यमंत्री दो जगह से चुनाव जीते थे. दुमका को उन्होंने इस वादे के साथ छोड़ा था कि दुमका का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता में रहेगा. मांडर का उपचुनाव होने के बाद अब रामगढ़ का होनेवाला है. सुप्रियो भट्टाचार्य ने ने एनडीए पर हमला बोलते हुए कहा कि इस उपचुनाव में हमारे मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा-आजसू ने अपने 15 वर्षों का हिसाब दिया क्या. हमारे मुख्यमंत्री ने रामगढ़ में पांच सभायें की. उन्होंने सर्वजन पेंशन, राशनकार्ड, विधवा पेशन, दिव्यांग सहायता जैसी बुनियादी सुविधाओं पर बात की. एक काम का भी लेखा-जोखा भाजपा नहीं प्रस्तुत कर सकी, न ही आजसू. क्योंकि आजसू और भाजपा को हकीकत पता है. इसे भी पढ़ें:
जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-arrested-in-pradeep-singh-murder-case-of-mango-police-will-reveal-soon/">जमशेदपुर
: मानगो के प्रदीप सिंह हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जल्द करेगी खुलासा आजसू ने मचा रखा था आतंक- सुप्रियो भट्टाचार्य
आजसू ने आतंक मचा रखा था. हमने रामगढ़ को गौर से देखा है. इसके पहले तीन चुनावों में आतंक रहता था. सभी लाइन होटल आजसू के झंडा लगे वाहनों से पटे रहते थे. इस हकीकत का उन्हें एहसास हो रहा कि 15 साल आतंक के बल पर जो राज किया अब उसका नाश हो गया है. उन्होंने कहा कि ममता देवी के मामले के संबंध कोर्ट के निर्णय पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. उच्च न्यायालय में अपील की गई है. इसे भी पढ़ें:
स्वास्थ्य">https://lagatar.in/nhm-contract-workers-strike-ends-after-talks-with-health-minister-they-were-agitating-in-front-of-raj-bhavan-for-38-days/">स्वास्थ्य
मंत्री से वार्ता के बाद एनएचएम अनुबंध कर्मियों की हड़ताल समाप्त, 38 दिनों से राजभवन के समक्ष थे आंदोलनरत [wpse_comments_template]
Leave a Comment