Search

 
 
 

लोगों को आवागमन में नहीं होगी परेशानी: सुखदेव भगत

 
Lohardaga: सांसद सुखदेव भगत एवं गुमला जिला प्रशासन के प्रयास से पीएम जन मन योजना के तहत गुमला जिले के विभिन्न प्रखंडों के अंतर्गत 11 नई सड़क निर्माण का झारखंड सरकार से अनुमोदन प्राप्त हो गया है. जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाएंगे. इस पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि लोगों को आवागमन में अब नहीं होगी परेशानी. उल्लेखनीय है कि चुनाव जीतने के बाद अत्यधिक सुदूरवर्ती एवं पाट क्षेत्र की जनता ने सांसद सुखदेव भगत से अपने क्षेत्र की सड़क निर्माण करने की मांग की थी. सांसद ने ग्रामीणों का आश्वासन दिया था कि सूदरवर्ती एवं पाट क्षेत्र के सड़कों का निर्माण पर विशेष प्राथमिकता दी जाएगी. उल्लेखनीय है कि सांसद के प्रयासों से बिशुनपुर प्रखंड में हेल्ता से बलातु तक 5.45 किमी सड़क, टूटुवा कूजाम से रामझरिया तक 6.02 किमी, और सेरका पंचायत से जालिम होते हुए हारूप गांव तक 9.11 किमी की सड़क के निर्माण की मंजूरी मिली है. इसके अलावा कुजाम से छोटोंग पथ तक 3.712 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा. वहीं चैनपुर प्रखंड में गुंगरूपाट से चकडीपा तक 2.068 किमी, लुपुंगपाट से बीजापाठ तक 5.534 किमी, और चमनरावा से गुरदरी होते हुए बगलाटा तक 3.2 किमी लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा. साथ ही डुमरी प्रखंड में दीना महुआ टोली से बेल्टोली तक 3.4 किमी, कांदापाट से टोपेटोली तक 2.55 किमी, और कांदापाट से दुलुसरना तक 1.68 किमी लंबी सड़कों के निर्माण की मंजूरी प्राप्त हुई है. बता दें कि लोस क्षेत्र अंतर्गत घाघरा प्रखंड में दीर्घाओं से सनातन गढ़ तक 4.975 किमी लंबी सड़क का निर्माण हो जाने से जनता को अब सुगम आवागमन मिलेगा. इन सड़कों के निर्माण से जिले के सुदूरवर्ती और पाट क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और जीवनस्तर में सुधार होगा. विशेष रूप से पीवीटीजी गांवों के लोग, जो अब तक आवागमन के लिए संघर्ष कर रहे थे, इन सड़कों के निर्माण से लाभान्वित होंगे. इन क्षेत्रों में सड़कें बनने से चिकित्सा, शिक्षा, और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच भी आसान हो जाएगी. इसे भी पढ़ें - मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-handed-over-appointment-letters-to-498-chos-said-government-is-serious-about-strong-health-system/">मुख्यमंत्री

ने 498 CHO को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा – मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए सरकार गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही