Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राम और हनुमान को नकारने वाले को जनता नकार देगी : दीपक प्रकाश

  • गोड्डा जिला के पूर्व कांग्रेस उपाध्यक्ष समेत कांग्रेस, झामुमो और राजद के सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल
Ranchi : गोड्डा जिला के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन सिन्हा के नेतृत्व में मंगलवार को झामुमो, कांग्रेस और राजद के करीब 300 नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए. प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया. दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य के सत्ताधारी गठबंधन दल के कार्यकर्ताओं में पार्टी छोड़ने की होड़ मची है. उनका पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों से लगातार मोह भंग हो रहा है. उन्हें मालूम हो गया कि यह गठबंधन राज्य हित के लिए नही बल्कि राज्य के संसाधनों को लूटने और अपने- अपने परिजनों की तिजोरी भरने के लिए है. उन्होंने कहा कि राम के अस्तित्व को नकारने वाले, हनुमान के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र की सेवा करने वाले संगठन बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात करने वालों को समय आने पर जनता नकार देगी.

सीएम बताएं, कितने आदिवासियों को लाभ पहुंचाया

दीपक प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि उन्होंने अपने कार्यों से कितने आदिवासी, मूलवासी, दलित , पिछड़ों को लाभान्वित किया है. राज्य में व्याप्त राज संपोषित भ्रष्टाचार, खनिज संसाधनों की लूट, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार से जनता में आक्रोश है. जनता चाहती है कि राज्य को लूटने वाले , उनको संरक्षण देने वाले जेल जाएं और हेमंत सरकार से जल्द निजात मिले.

संथाल की मजबूती के लिए काम करेंगे : निरंजन सिन्हा

सदस्यता ग्रहण के दौरान निरंजन सिन्हा ने भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे संथाल परगना सहित पूरे झारखंड में पार्टी की मजबूती एवं सभी लोकसभा क्षेत्र में कमल खिलाने के लिए काम करेंगे. उन्होंने कहा कि यह मेरी घर वापसी है. मैं 2014 तक पार्टी का कार्यकर्ता रह चुका हूं. आज घर वापसी से मैं खुश हूं तथा जनता की सेवा के लिए मेरे मन में फिर से एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है.

ये हुए भाजपा में शामिल

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में कांग्रेस पार्टी के महिपाल सिंह, राजेश लाला, रूपेश झा, गोपाल कृष्ण वर्मा, दिवाकर कुमार सिन्हा, बीरु पांडेय, डॉ रिंकू, विनोद मुर्मू, कलीमुद्दीन अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, कौशर अंसारी, झामुमो से विकास मुर्मू, एंथोनी मुर्मू, अनिल टुडू, गंगाराम मुर्मू, प्रकाश हेंब्रम, थॉमस टुडू, अनिल किस्कू, बेंजामिन हेंब्रम, बेड़का टुडू, संतोष मुर्मू, अल्बानुश टुडू, सुनील हांसदा, मक्सिले मुर्मू, विजय सोरेन, सेमोल टुडू, विनोद बास्की, गणेश मुर्मू, प्रेमलाल मुर्मू, विनोद हेंब्रम, सुनीता टुडू, राजद के शिवजी यादव, मानसिंह यादव, फ्रांसिस किस्कू, मैन्युअल मुर्मू, श्रीराम वास्की, भुवनेश्वर यादव, मनीष सिंह, रितेश यादव सहित सैकड़ों शामिल हैं. इस मौके पर डॉ प्रदीप वर्मा, गोड्डा भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता , शिवपूजन पाठक, राजीव मेहता आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – हॉकी">https://lagatar.in/junior-boys-hockey-team-leaves-for-jamshedpur-for-hockey-championship/">हॉकी

चैंपियनशिप के लिए जूनियर बालक हॉकी टीम जमशेदपुर रवाना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही