Search

 
 
 

आगामी चुनावों में महंगाई की महालूट का बदला लेगी जनता, खड़गे मोदी सरकार पर बरसे

 
New Delhi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महंगाई के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा. आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इधर-उधर की बातें करके महंगाई की महालूट से ध्यान भटकाना चाहते हैं. उन्होंने यह दावा किया कि आगामी चुनावों में जनता महंगाई की महालूट का बदला लेगी. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

महंगाई को लेकर एक चार्ट भी साझा किया गया है

कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर महंगाई को लेकर एक चार्ट भी साझा किया है , जिसमें यह दर्शाया गया है कि प्रमुख खाद्य वस्तुओं पर महंगाई दर 10 प्रतिशत के करीब है खड़गे ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, तू इधर उधर की न बात कर, ये बता कि काफिला क्यूं लुटा ? उन्होंने कहा, मोदी जी इधर-उधर की बातें कर के जनता का ध्यान, `महंगाई की महालूट, से हटाना चाहते हैं.

महंगाई के मुद्दे पर जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया.

मोदी सरकार की महालूट के चलते, कमरतोड़ महंगाई का सबसे अधिक खामियाजा 20 प्रतिशत सबसे गरीब लोगों को भुगतना पड़ रहा है.  उन्होंने दावा किया, खान-पान की चीज़ों के दाम आसमान छू रहे हैं और देश अब ये जान गया है कि उनकी तकलीफो का एकमात्र कारण भाजपा ही है. जनता आने वाले चुनावों में भाजपा को सबक सिखाकर, इस महालूट का बदला ज़रूर लेगी. कांग्रेस अध्यक्ष ने यह कहा, महंगाई के मुद्दे पर जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही