Search

 
 
 

जनता 2024 में भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखायेगी : लीग

 
Ranchi : इंडियन मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय सह सचिव और झारखंड प्रभारी सीके सुबैर ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के स्टेट काउंसिल मीट में हम आए हुए हैं. जहां झारखंड की नई स्टेट काउंसिल की टीम बनाई गई है. एयूएमएल इंडिया गठबंधन के साथ पूरे देश में फासिस्ट ताकतों को दूर करने का लगातार प्रयास करेगी. भाजपा भारत में मंदिर मस्जिद के आधार पर देश को बांट रही है, एयूएमएल विश्वास करती है कि मिलजुल कर हम लोग भारत को विकसित करना है, हमारी पार्टी केरल, तमिलनाडु,आंध्र और झारखंड में मजबूत स्थिति में है. इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर झारखंड में ओबीसी, माइनॉरिटी दलित के लिए लगातार आंदोलन करेंगे. नई कमेटी जल्द ही जिला कमेटी प्रखंड कमेटी की स्थापना करेगी. प्रदेश अध्यक्ष मो. साजिद आलम ने कहा कि झारखंड में नई कमेटी का गठन किया गया है, यह कमेटी जल्द ही जिला प्रखंड में संगठन का गठन करेगा. इसे भी पढ़ें -‘मिस्टर">https://lagatar.in/mr-x-looted-jharkhand-from-a-to-z-pratul-shahdev/">‘मिस्टर

एक्स’ ने झारखंड को ‘ए टू जेड’ तक लूट लियाः प्रतुल शाहदेव
झारखंड में पार्टी को मजबूत किया जायेगा, भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में वोट को पोलराइज्ड कर रही है,विकास की बात नहीं की जा रही है. जनता 2024 में भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखायेगी. मौके पर बोलते हुए मो. शाहबाज हुसैन, मुस्लिम स्टूडेंट फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय कमेटी यह फैसला करेगी कि झारखंड में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में हम कितने सीट पर लड़ेंगे. झारखंड के ज्वलंत मुद्दों पर सरकार से बात करेंगे, झारखंड में अब तक बोर्ड का गठन नहीं हुआ है, इस पर बात की जायेगी. मौके पर आईयूएमएल के प्रदेश अध्यक्ष मो. साजिद आलम, आईयूएमएल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष शहजादी खातून, सहबाज हुसैन, महासचिव फजल इमाम शामिल थे. इसे भी पढ़ें -जेईई">https://lagatar.in/dps-bokaros-dominance-in-jee-main-exam-vishal-becomes-topper-2-news-together/">जेईई

मेन परीक्षा में डीपीएस बोकारो का दबदबा, विशाल बने टॉपर समेत 2 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही