Search

 
 
 

कतरास में बिजली के लिए तरस रहे लोग, ट्रांसफार्मर खराब होने पर कोई सुनवाई नहीं

 
Katras : कतरास में बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं. दुर्गा पूजा के मौके पर भी लोगों के घरों में बिजली नहीं है. दरअसल कतरास के खास गोविंदपुर राजहंस फैक्ट्री के पीछे वाले इलाके में ट्रांसफार्मर खराब है. जिससे बीते कई दिनों से इन इलाकों में अंधेरा पसरा हुआ है. यहां रहने वाले लोगों ने अंधेरे से त्रस्त होकर सलानपुर कोलियरी प्रबंधन के नकारत्मक रवैये पर गहरा रोष व्यक्त किया. मौके पर बिजली व्यवस्था ठीक करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल कतरास नगर अध्यक्ष विनय पासवान के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया. मौके पर मौजूद विनय पासवान ने कहा कि पूजा के मौके पर जिला प्रशासन ने जिला में कहीं भी बिजली कटौती नहीं करने का निर्देश जारी किया है. वहीं प्रशासन के निर्देश के प्रति बीसीसीएल के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं. जिससे लोगों को बिजली के लिए तरसना पड़ रहा है. मौके पर कन्हाई डोम, कारु भुईया, रामु भुईया, भीमा भइया, विकास भुईया, राहुल तुरी, लाली देवी, मंजु देवी, पावती देवी व अन्य लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें -महिला">https://lagatar.in/supreme-court-refuses-to-allow-woman-to-abort-pregnancy-beyond-26-weeks/">महिला

को 26 सप्ताह से अधिक का गर्भ गिराने की अनुमति देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही