Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जनता का स्नेह ही मेरी पूंजी : अन्नपूर्णा।। समेत कोडरमा की दो खबरें

Advertisement
Advertisement
  • कोडरमा सांसद ने अवास पर किया चूड़ा-दही कार्यक्रम
  • स्वर संगम ग्रुप ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
Koderma : केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी के चाराडीह स्थित आवास पर में चूड़ा-दही कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों और आम जनता शामिल रहीं. सांसद ने सभी उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी पूंजी है. हर बार पहले से ज्यादा स्नेह देकर जनता ने आश्वस्त कर दिया है कि मेरे ऊपर उनका भरोसा लगातार बढ़ रहा है. इस दौरान स्वर संगम म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. धीरज पांडेय, दीपक कुमार, नवीन पांड्या, रवि दाहिमा, श्वेता सिंह, राजा चौरसिया, पूनम सेठ, काली महिला मंडल ने गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया. वहीं, लोगों ने भी गीत-संगीत का भरपूर लुत्फ उठाया. सुधीर पांडेय ने मंच का संचालन किया. रवि दायमा ने जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगे... भजन गाया. कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं ने दही-चूड़ा का आनंद लिया. उधर, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने भी जिले के ध्वजाधारी धाम में दही-चूड़ा का कार्यक्रम किया. इसके अलावा डोमचांच प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव ने भी अपने क्षेत्र में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया.

कुएं से नवविवाहिता का शव बरामद

  • पति समेत ससुरालवालों पर लगा हत्या करने का आरोप
  • ससुरालवाले घर छोड़ कर फरार, पड़ताल में जुटी पुलिस
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2-58.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मरकच्चो : थाना क्षेत्र के सिमरिया पंचायत अंतर्गत बरोटांड़ में एक नवविवाहिता का शव कुएं से बरामद हुआ है. मृतका की पहचान बरोटांड़ निवासी संजय यादव की पत्नी फूल कुमारी (21) के रूप में की है. जानकारी के मुताबिक, विवाहिता रविवार सुबह से ही अपने ससुराल से गायब थी. मामले में मृतका के पिता चलकुशा थाना क्षेत्र के चटकरी निवासी दशरथ प्रसाद ने ससुराल वालों पर हत्या कर कुएं मे शव फेंकने का आरोप लगाया है. मृतका के पिता ने बताया कि 10 मार्च 2023 को उनकी पुत्री फूल कुमारी की बरोटांड़ निवासी संजय यादव के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद से पति व ससुरालवाले पांच लाख रुपये और सोने की चेन की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे. दहेज को लेकर ही उनकी बेटी की उनलोगों ने मिलकर हत्या कर दी. दशरथ प्रसाद ने यह भी बताया कि उनके दामाद संजय यादव ने रविवार को फोन कर बताया कि आपकी बेटी घर से कहीं चली गई है. रविवार शाम ससुराल पहुंच कर काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. खोजबीन के बाद अपने घर वापस लौट गए. पुनः सोमवार सुबह पहुंचे, तो ससुराल वाले घर से फरार थे. अनहोनी की आशंका होने पर आसपास के कुएं में भी खोजने लगे. इसी दौरान घर से करीब 300 मीटर दूर सुनसान जगह पर बने कुएं में झग्गर डालने पर शव बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलने पर मरकच्चो थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकाला गया. सूचना पर एएसपी प्रवीण पुष्कर ने भी घटनास्थल पहुंच कर जानकारी ली. मायके वालों ने दहेज के लिए ससुराल वालों द्वारा हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव और पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की पुलिस से मांग की है. इसे भी पढ़ें : हैदरनगर">https://lagatar.in/mob-lynching-of-three-youths-from-hydernagar-in-aurangabad/">हैदरनगर

के तीन युवकों की औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही