Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आजसू पार्टी पर बढ़ा लोगों का विश्वास, हेमंत सरकार अंतिम सांसें गिन रही : दीपक शर्मा

Garhwa : आजसू पार्टी गढ़वा जिला के मिलन समारोह का आयोजन उमंग वाटिका में किया गया. पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में मिलन समारोह में सैकड़ों लोग शामिल हुए. जिला अध्यक्ष ने कहा कि गढ़वा जिला में जिस रफ्तार से हमारी पार्टी के साथ लोगों का जुडाव हो रहा है, निश्चित रूप से 2024 विधानसभा चुनाव हमारा होगा. छल, फरेब, झूठ और लूट की हेमंत सरकार अंतिम सांस गिन रही है. केन्द्रीय सचिव इम्तियाज अहमद नजमी ने कहा कि झारखंडी जनता के अरमानों को कुचलने वाली यूपीए सरकार ने केवल और केवल झारखंड को लुटने और ठगने का काम किया है. केन्द्रीय सचिव शंकर विश्वकर्मा ने कहा कि पार्टी के साथ तेजी से जनता का जुड़ाव जनता-जनार्दन का समर्थन साबित करता है. सत्ता अब आजसू पार्टी के पक्ष में आने वाली है. मिलन समारोह में डॉ. अफजल अंसारी, दशरथ चौधरी, संतोष केशरी ,आशीष जायसवाल ने भी अपने- अपने विचार व्यक्त किये. मौके पर डॉ. सईद हसन, मोहम्मद ग्यासुद्दीन अंसारी, इम्तियाज अंसारी, मोहम्मद सोहेल, डॉ. शमीम अंसारी, मोहन सोनी, कैलाश यादव, दीपक यादव, कमलेश कुमार, हमीद हसन, मोनू कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/jharkhand-ats-arrested-two-notorious-criminals-of-bhola-pandey-gang-involved-in-murder-of-mla-representative/">विधायक

प्रतिनिधि की हत्या में शामिल रहे भोला पांडेय गिरोह के दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही