Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में याद किए गए जननायक कर्पूरी ठाकुर, राजद ने भारत रत्न देने की उठाई मांग

Hazaribagh : राजद की ओर से जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99वीं जयंती मंगलवार को नुरा के पास बने पार्क में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई. वहां कर्पूरी ठाकुर अमर रहे के नारे लगाए गए. राजद जिलाध्यक्ष संजर मलिक ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि देने की केंद्र सरकार से मांग उठाई. उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर देश के उन महापुरुषों की श्रेणी में आते हैं, जिनके विचारों ने सामाजिक, पिछडे़, दबे, कुचलों, असहायों और अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को जीने का हक-अधिकार दिलाया. उनके पद चिह्नों पर चल कर सादगी के साथ आगे बढ़ना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस मौके पर अनवर खान, चंदन कुमार, आइरिस अंसारी, भोला ठाकुर, सैय्यद तबरेज अख्तर, कैलाश यादव आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : उपलब्धि">https://lagatar.in/achievement-now-students-certificates-and-degrees-will-be-visible-on-one-click/">उपलब्धि

: अब एक क्लिक पर दिख जाएंगे विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट और डिग्रियां
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही