Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नहीं रहीं जनसंग्राम नेत्री श्‍यामा सिंह, 19 दिन पहले ब्‍लैक कोबरा ने डंसा था

बता दें कि अभिनेता अमीर खान ने 20 जनवरी 2014 को अपने लोकप्रिय टीवी शो सत्‍यमेव जयते में उन्‍हें सम्‍मानित किया था. श्‍यामा सिंह जन संग्राम की एक बुलंद आवाज थी और देश स्‍तर पर गरीबों एवं वंचितों के अधिकारों के लिए जिंदगी भर संघर्ष करती रहीं. उनके निधन पर सामाजिक कार्यकर्ता जेम्स हेरेंज ने गहरा दुख प्रकट किया. उन्‍होंने कहा कि श्यामा सिंह की पहचान मनिका में एक निडर जननेत्री की रही है.
Advertisement
Advertisement
  • अभिनेता आमिर खान ने अपने टीवी शो में किया था सम्‍मानित

Latehar :  जन संग्राम नेत्री श्‍यामा सिंह जिंदगी से जंग हार गईं. मनिका प्रखंड के नामूदाग पंचायत की पूर्व मुखिया ने 19 दिनों के संघर्ष के बाद दम तोड़ दिया. बताया जाता है कि बीते 18 जुलाई को श्‍यामा सिंह को ब्‍लैक कोबरा सांप ने डंसा था. दो घंटे केे अंदर उन्हें तुंबागढ़ा मिशन अस्‍पताल मेंं भर्ती कराया गया था. 

डॉक्‍टरों की एक विशेष टीम उनका इलाज कर रही थी. लेकिन जहर का असर इतना गहरा था कि वे शुरूआत से लेकर अंत तक होश में नहीं आ सकी और आखिर का 19 दिनों के बाद बुधवार की सुबह तकरीबन पौने नौ बजे उनका निधन हो गया.  

बता दें कि अभिनेता अमीर खान ने 20 जनवरी 2014 को अपने लोकप्रिय टीवी शो सत्‍यमेव जयते में उन्‍हें सम्‍मानित किया था. श्‍यामा सिंह जन संग्राम की एक बुलंद आवाज थी और देश स्‍तर पर गरीबों एवं वंचितों के अधिकारों के लिए जिंदगी भर संघर्ष करती रहीं. उनके निधन पर सामाजिक कार्यकर्ता जेम्स हेरेंज ने गहरा दुख प्रकट किया. उन्‍होंने कहा कि श्यामा सिंह की पहचान मनिका में एक निडर जननेत्री की रही है.

जेम्स हेरेंज ने कहा कि नामुदाग पंचायत की मुखिया के रूप में उन्होंने मनरेगा कानून, सूचना अधिकार कानून, वन अधिकार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा जैसे ब्यापक जनहित के कानूनों को संसद से पारित कराने में सड़क की लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में खड़ी रहीं.  देश के प्रसिद्द अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज ने भी गहरी संवेदना जताई. उनके निधन से पूरे मनिका प्रखंड और लातेहार जिले में शोक की लहर है.

https://lagatar.in/palamu-news-major-blow-to-drug-smugglers-in-operation-prahar-375-kg-of-cannabis-seized-and-19-arrested-in-one-month

https://lagatar.in/ranchi-news-car-window-smashed-at-night-in-hindpiri-boy-drowns-to-death-in-bada-talab

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही