Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बानो में दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मिली अनुमति

Simdega : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के प्रयास से बानो क्षेत्र सहित सिमडेगा जिलावासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई. बानो रेलवे स्टेशन में 21835/12836 हटिया SMVT बेंगलुरू एक्सप्रेस एवं 13424/13426 मालदा सूरत एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की अनुमति रेल मंत्रालय ने दे दी है. (झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">(झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
बता दें कि काफी दिनों से क्षेत्र की जनता इन दोनों ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रही थी. क्षेत्र की जनता की मांग पर पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रेल मंत्री से मिलकर इन ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी. मांग पूरी होने पर क्षेत्र की जनता ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की है और कहा कि हमारी बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई. 21 मई रविवार शाम 7:10 बजे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बानो रेलवे स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसे लेकर रेल मंत्रालय ने तैयारी शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें : स्पीकर">https://lagatar.in/pradeep-yadav-brothers-tirkey-defection-case-hearing-in-speaker-court-ones-testimony-recorded/">स्पीकर

कोर्ट में प्रदीप यादव, बंधु तिर्की दलबदल मामले की सुनवाई, दर्ज हुई एक की गवाही
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही