Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आवेदनों पर हस्ताक्षर के लिए कर्मी प्राधिकृत किया जाए : त्रिशानु राय

Advertisement
Advertisement
Sukesh kumar Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के सदस्य सह कांग्रेस जिला महासचिव त्रिशानु राय ने चाईबासा के सदर सीओ बी. सारू से मुलाकात की. त्रिशानु ने उन्हें इससे संबंधित एक मांग पत्र सौंपा है. सौंपे ज्ञापन में त्रिशानु राय ने कहा कि नगर परिषद चाईबासा के सभी वार्ड पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है. नगर परिषद चाईबासा क्षेत्र के निवासियों के समक्ष कई प्रकार के लंबित कार्यों यथा जाति, आय, आवसीय प्रमाण पत्र , पेंशन संबंधी कार्य, वंशावली , म्यूटेशन एवं उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र इत्यादि में वार्ड पार्षद के हस्ताक्षर अनुशंसा की आवश्यकता होती है, ताकि वो इन प्रपत्रों को ऑनलाईन एवं ऑफलाइन आवेदन कर सकें. वार्ड पार्षदों के हस्ताक्षर के बिना आये आवेदनों को खारिज कर दिया जा रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है. त्रिशानु ने आवेदनों पर हस्ताक्षर अनुशंसा करने के लिए पुनः कर्मी प्राधिकृत करने की मांग है. बता दें कि इस संबंध में त्रिशानु राय ने प.सिंहभूम के डीसी अनन्य मित्तल को पत्र लिखकर उचित मार्गदर्शन मांगा था. जिसके आलोक में तत्कालीन अंचल अधिकारी सदर चाईबासा सह प्रशिक्षु आईएएस ओम प्रकाश गुप्ता के द्वारा राजस्व हल्का उपनिरीक्षक सदर अंचल चाईबासा बसंत कुमार महतो को सभी प्रकार के प्रमाण पत्रों में अनुशंसा करने के लिए प्राधिकृत किया गया था. बसंत कुमार महतो के स्थानांतरण होने के बाद पुनः लोगों के समक्ष वही परेशानी आ गई है. आगे त्रिशानु राय ने कहा कि वर्तमान में चाईबासा शहरी क्षेत्र के लोगों के द्वारा जाति, आय, आवसीय प्रमाण पत्र, पेंशन संबंधी कार्य, वंशावली, म्यूटेशन एवं उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र इत्यादि निर्गत करवाने के ऑनलाइन / ऑफलाइन सदर अंचल कार्यालय चाईबासा में आवेदन किया जा रहा है उन आवेदनों पर वार्ड पार्षद का हस्ताक्षर नहीं होने का हवाला देकर उसे खारिज कर दिया जा रहा है. शहरवासियों के लिए यह परेशानी का सबब बना हुआ है. जनहित में आवेदनों पर हस्ताक्षर अनुशंसा करने के लिए पुनः कर्मी प्राधिकृत किए जाने की नितांत आवश्यकता है. अंचल अधिकारी, सदर चाईबासा ने मामले पर आश्वस्त करते हुए कहा कि पुनः एक कर्मी को प्राधिकृत किया जाएगा. जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a4%b9/">मुख्यमंत्री

ने झारखंड महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के मैस्कॉट जूही और ट्रॉफी का किया अनावरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही