Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेटरवार : आजीविका मिशन के तहत 35 पोल्ट्री फार्म शेड का हुआ उद्घाटन

Petarwar : गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बगजोबरा में पतकी पोल्ट्री आजीविका उत्पादक समूह के 35 पोल्ट्री फॉर्म शेड का फीता काटकर उद्घाटन किया. इस अवसर पर योगेन्द्र प्रसाद ने कहा कि पोल्ट्री हो या अन्य योजनाएं, आज महिलाएं समूह बनाकर समन्वय के साथ स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है, जिसका बड़ा प्रभाव भी दिख रहा है. उन्होंने समूह की महिलाओं को हर ज़रूरी मदद का भरोसा भी दिया. समूह की महिलाओं ने योगेन्द्र महतो का फूल माला से स्वागत किया. मौके पर समूह की अध्यक्ष सरिता देवी, सचिव पुष्पा देवी, कोषाध्यक्ष बसंती देवी, अखिलेश्वर मांझी, दोलेश्वर पावरिया, दुर्गा मांझी, गुरुलाल मांझी, मेहीलाल मांझी, रुस्तम अंसारी, मंगल हांसदा, गुलाब टुडू, हीरालाल मांझी, रामकुमार सोरेन, छोटेलाल बास्के, दशरथ मांझी, बबलू मांझी, सुरेश मांझी, गुलाबचंद मांझी, रामप्रसाद मांझी समेत सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-remembered-bapu-on-sacrifice-day-tribute-given/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : बलिदान दिवस पर बापू को किया याद, दी गई श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही