Search

 
 
 

पेटरवार : आदिवासी सेंगेल अभियान ने प्रखंड मुख्यालय में दिया धरना

 
Petarwar (Bokaro) : आदिवासी सेंगल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के आह्वान पर सोमवार 10 अप्रैल को पेटरवार प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष भी धरना प्रदर्शन किया गया. इसके बाद बीडीओ को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा. ज्ञापन में अभियान के प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि कभी 1932 के नाम पर तो कभी 60/40 के नाम पर यहां के शिक्षित बेरोजगारों के साथ सिर्फ खिलवाड़ किया जा रहा है. जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी और विपक्ष बीजेपी, आजसू किसी के पास भी स्थानीय नीति का संविधान सम्मत कोई ठोस प्रारुप नहीं है. उन्होंने कहा कि तृतीय व चतुर्थवर्गीय सरकारी व गैर सरकारी नौकरियों में 90 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों को मिलना चाहिए. ज्ञापन देने वालों में सेंगेल प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार टुडू, जिला संयोजक गोपीनाथ मुर्मू, सेंगेल मांझी परगना मंडवा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र मोहन मार्डी,  जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता सोरेन, हरीशचंद्र मुर्मू, महेंद्र मुर्मू, राम प्रसाद, मंगल मुर्मू, निखिल बास्के, किशुन राम बास्के सहित दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/nawadih-demand-to-give-90-percent-share-in-jobs-to-rural-areas/">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : नौकरियों में 90 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों को देने की मांग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही