Search

 
 
 

पेटरवार : आजसू ने गोमिया विधायक को बनाया विधानसभा में सचेतक

 
Petarwar (Bokaro) : गोमिया विधायक डॉ.लम्बोदर महतो को आजसू ने विधानसभा में सचेतक मनोनीत किया है. पार्टी की ओर से सचेतक बनाये जाने पर लंबोदर महतो का शुक्रवार को जगह-जगह स्वागत किया गया. गोमिया विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ताओं ने पेटरवार के सुंदरवन होटल के समीप फूलमाला पहनाकर और आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ पैदल मार्च किया. आजसू कार्यकर्ता पेटरवार के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए आवासीय कार्यालय पहुंचे. विधायक डॉ.लंबोदर महतो ने कहा कि पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे. मौके पर जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सहगल, उपप्रमुख सीमा देवी, प्रखंड अध्यक्ष नरेश महतो, सिंटूराम सिंह, संजय गुप्ता, फुलेश्वरी देवी, रत्नेश मिश्रा, चन्दन सिन्हा, दिनेश महतो व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-tribals-burnt-the-effigy-of-mla-cp-singh/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : आदिवासियों ने किया विधायक सीपी सिंह का पुतला दहन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही