Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेटरवार : शान्ति समिति की बैठक में हुड़दंगियों पर सख़्ती का एलान

Petarwar (Bokaro) : पेटरवार थाना परिसर में गुरुवार कोल होली और शब-ए-बरात पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक बीडीओ शैलेन्द्र चौरसिया की अध्यक्षता में हुई. बीडीओ ने शांति और भाईचारगी के साथ त्योहार मनाने की अपील की. थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि पर्व आपसी प्रेम व भाईचारे का प्रतीक होता है. इसलिए किसी तरह की अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दे. उन्होंने कहा कि समाज मे कोई अशांति पैदा करता है तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जो भी शांति भंग करने की कोशिश करेगा उसे बख्सा नहीं जाएगा. उन्होंने उपस्थित लोगों से रामनवमी पर्व को लेकर नए लाइसेंस को लेकर आवेदन देने को कहा ताकि नए लाइसेंस जल्द निर्गत किया जा सके. मौके पर रंग-गुलाल लगाकर सभी को होली की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर उपप्रमुख सीमा देवी, अंचलाधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव, समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा, मुखिया निहारिका सुकुर्ति, दिनेश गुप्ता, उर्मिला देवी, पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह, कौशर हासमी, श्यामसुंदर मंडल, विद्यानंद पांडेय, भोला प्रयास, सत्यम प्रसाद, निरंजन महतो, हारून रसीद, मो.एकराम सहित गणमान्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-peace-committee-meeting-on-holi-and-shab-e-barat/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : होली व शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की हुई बैठक  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही