Search

 
 
 

पेटरवार : भाजपा पिछड़ा मोर्चा का सम्मेलन आयोजित

 
पीएम मोदी के 9 वर्षों के कार्यकाल को बताया स्वर्णिम
Bermo : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा का जिलास्तरीय कार्यसमिति, समाजिक व जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन पेटरवार के मेलाटांड़ स्थित वीणा परिषद के परिसर में किया गया. इसकी अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष चितरंजन साव ने की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्र ओढाकर किया गया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के 9 वर्षों में किये गए कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा की बात हो या जनकल्याणकारी योजनाओं की, केंद्र सरकार ने एक संकल्प के साथ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने काम किया. भाजपा की सरकार में जो विकास की आधारभूत संरचनाएं स्थापित की गई है, वह पूरे देश में देखने को मिल रहा है. गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय व जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि देश में आजादी के बाद पहली बार ओबीसी मोर्चा का गठन कर सरकार ने उनके मान-सम्मान व संवैधानिक दर्जा देकर इनके सर्वागीण विकास का कार्य कर रही है. मंच संचालन जिला महामंत्री राजेश बरनवाल ने किया. सम्मेलन को प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वरचंद प्रजापति, जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक, रविशंकर जयसवाल, अनिल स्वर्णकार, घनश्याम आदि ने संबोधित किया. मौके पर सीमा देवी, संतोष साहू, धीरज साहू, मिथलेश महतो, अबोध नायक, भरत महतो, किशन नायक आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=684536&action=edit">यह

भी पढ़ें: तेनुघाट : कैंप में तीन लाख रुपये के बिजली बिल की हुई वसूली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही