Search

 
 
 

पेटरवार : जलछाजन कार्य में लेटलतीफी पर डीडीसी ने लगाई फटकार

 
Petarwar (Bokaro) : बोकारो की डीडीसी कृतिश्री जी ने पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को जलछाजन योजना को लेकर समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में डीडीसी ने जलछाजन योजना का कार्य पूरा नहीं होने पर नाराजगी ज़ाहिर की. उन्होंने काम की गति के साथ सही ब्योरा ना देने पर संबंधित प्रतिनिधियों को फटकार लगाई.

         टीम बनाकर कार्य पूरा करने का निर्देश

9 पंचायतों के 20 चिन्हित स्थानों पर रैनवाटर हार्वेस्टिंग किया जाना है. समर्पण संस्था को काम दिया गया है. उन्होंने कहा कि जलछाजन जल, जंगल, जमीन को संरक्षित रखने का केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है. योजना में बरसात के पानी को रोक कर वाटर लेबल को बढ़ाना है, ताकि कृषि कार्य के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित किया जा सके. उन्होंने बीडीओ को संसाधनों की व्यवस्था करने और सबंधित पंचायत के मुखिया के साथ समन्वय स्थापित कर एक टीम बनाकर कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही सबंधित टीम के साथ सप्ताहिक बैठक कर कार्य प्रगति की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. बैठक में मनरेगा नोडल पदाधिकारी पंकज दुबे, बीडीओ शैलेन्द्र चौरसिया, कॄषि वैज्ञानिक अनिल सिंह सहित संबंधित पंचायतों के मुखिया व रोजगार सेवक मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-female-patients-were-shifted-to-male-ward-jamsan-leader-met-cmo/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : पुरुष वार्ड में ही महिला मरीज़ों को किया गया शिफ़्ट, सीएमओ से मिले जमसं नेता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही