Search

 
 
 

पेटरवार : केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गांवों व शहरों का हुआ है विकास- अमर बाउरी

 
विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन
Petarwar : भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मलेन का आयोजन गोमिया प्रखंड के बुंडू पंचायत भवन में 29 जून को किया गया. सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए चंदनकियारी विधायक सह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने पीएम मोदी के 9 वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया. कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गांवों व शहरों का विकास हुआ है. विकास के कारण लोगों के जीवनस्तर में आया परिवर्तन भाजपा सरकार की देन है. भाजपा को वोट देकर मतदाता अपनी आगामी पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित कर रहे हैं. उन्होंने आगामी वर्ष 2024 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में लोगों से भाजपा सरकार बनाने की अपील की. सम्मेलन को पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, पूर्व विधायक छत्रुराम महतो, जिलाध्यक्ष भरत यादव, जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल, सुधीर कुमार सिन्हा समेत अन्य भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया. सम्मेलन की शुरुआत अमर कुमार बाउरी, रविंद्र कुमार पांडेय समेत अन्य ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. मौके पर जिलापरिषद् अध्यक्ष सुनीता देवी,  जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, जिला महामंत्री जयदेव राम, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष चित्तरंजन साव, सुरेंद्र राय, शांतिलाल जैन, संजय सिन्हा, मोहनलाल अग्रवाल, शशिकांत सिंगला समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=683738&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : सीएमडी के चेयरमैन बनने पर गोमिया विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही