Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: स्वास्थ्य और सुरक्षा का ख्याल रखना कंपनी की जिम्मेदारी: जीएम

Bermo: सीसीएल ढोरी जीएम कार्यालय परिसर में 28 अप्रैल को सुरक्षा व स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम का जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने झंडोत्तोलन कर शुरूआत की. जीएम ने कहा कि निजी व सरकारी नौकरी करने वाले अधिकतर लोगों का समय कार्यस्थल पर गुजरता है. हर व्यक्ति 24 में कम से कम 7 घंटे अपनी सेवा कार्यस्थल पर देता है. इसलिए उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का ख्याल रखना कंपनी की जिम्मेदारी है. इसलिए हर साल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस मनाया जाता है. जिसमें बताया जाता है कि वे कार्यस्थल पर किस तरह विभिन्न बीमारियों व दुर्घटनाओं से बच सकते हैं.प्रतिदिन कार्यस्थल पर होने वाली दुर्घटनाओं अथवा होने वाली बीमारियों के कारण हज़ारों लोग मारे जाते हैं. मौके पर प्रतुल कुमार, अरविद शर्मा, एसओसी उज्ज्वल कुमार, यूके पासवान, राजीव कुमार, मो तौकीर आलम, सीताराम यूके, शैलेश कुमार, आर उनेश,विकास सिंह, विनय कुमार सिंह, कुलदीप, धीरज कुमार पांडे, जयनाथ मेहता, अविनाश कुमार सिंह, जवाहरलाल यादव, हीरालाल रविदास, नरेश प्रसाद महतो, राजू भूखिया, बिगन सोनी, बैजनाथ महतो आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=621425&action=edit">यह

भी पढ़ें: पेटरवार : श्राद्ध कर्म के लिए रखे अनाज को हाथी ने किया तहस नहस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही