Petarwar : पेटरवार प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच बकरी का वितरण किया गया. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के लाभुकों के बीच चार बकरी व एक बकरा दिया गया. प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो, विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी व बेरमो विधायक प्रतिनिधि कमलेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से वितरण किया. प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश महतो ने कहा कि कृषि के साथ-साथ पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने 90 प्रतिशत अनुदान पर पशुधन विकास योजना को धरातल पर उतारा है, ताकि पशुपालकों का आर्थिक संवर्धन हो सके. मौके पर उपप्रमुख सीमा देवी, बीडीओ शैलेन्द्र चौरसिया, झामुमो नेता प्रकाश महतो, प्रभारी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी कुमार अनंत सागर, कसमार पशुपालन पदाधिकारी डॉ.ललिता कुमारीं सहित लाभुक मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/phusro-nishan-yatra-for-shree-shyam-phalgun-festival/">यह
भी पढ़ें : फुसरो : श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर निकली निशान यात्रा [wpse_comments_template]
पेटरवार : पशुपालन के लिए लाभुकों को दी गयी बकरी

Leave a Comment