Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेटरवार : होली आपसी प्रेम, शांति व सौहार्द का प्रतीक पर्व : बीडीओ

Petarwar (Bokaro) : पेटरवार प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन बीडीओ शैलेन्द्र चौरसिया ने किया. समारोह में स्थानीय कलाकारों द्वारा फगुवा व होली गीतों की प्रस्तुति पर लोग झूमते नजर आए. इस मौके पर लोगों के बीच पकवान भी परोसा गया. इसके पूर्व समारोह में बीडीओ शैलेन्द्र चौरसिया ने लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. बीडीओ ने कहा कि होली आपसी प्रेम, शांति व सौहार्द का प्रतीक पर्व है. उन्होंने लोगों से शांति व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की. मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ.कुंदन राज, पंचायती राज पदाधिकारी दामोदर स्वरूप, मो.गुलाम रसूल, सांसद प्रतिनिधि रितेश कुमार सिन्हा, समाजसेवी अजित लोहानी मुखिया निहारिका सुकुर्ति, उर्मिला देवी सहित प्रखंड व अंचलकर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/phusro-holi-milan-ceremony-organized-in-baidkaro-east-panchayat/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : बैदकारो पूर्वी पंचायत में होली मिलन समारोह का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही