Search

 
 
 

पेटरवार : 28 मार्च को पिछरी में लगेगा मेगा हेल्थ कैम्प

 
Petarwar (Bokaro) : पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में शनिवार को एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई. चिकित्सा प्रभारी डॉ.कुंदन राज ने बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में बीडीओ शैलेन्द्र चौरसिया मुख्य रूप से उपस्थित थे. बीडीओ ने कहा कि 28 मार्च को प्रखंड के पिछरी पंचायत स्थित हाईस्कूल परिसर में स्वास्थ्य मेला लगाने का निर्णय लिया गया. जिसमें विभिन्न विभागों के कुल 15 स्टॉल लगाकर लोगों को सुविधा प्रदान की जाएगी. इसे लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा. ताकि दूर दराज से ग्रामीण भाग लेकर कैम्प से लाभान्वित हो सके. बैठक में बीपीएम तपेश्वर सिंह, ज्ञानेंद्र प्रसाद, उमेश ठाकुर सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/phusro-dhori-gm-holds-meeting-with-acc-members/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : ढोरी जीएम ने एसीसी सदस्यों के साथ की बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही