Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेटरवार : विधायक ने किया बीज और कृषि उपकरण यंत्र का वितरण

Petarwar : पेटरवार स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में सोमवार 24 अप्रैल को झारखण्ड जल छाजन योजना के तहत समर्पण संस्था की ओर से बीज व कृषि उपकरण यंत्र का वितरण किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड के पांच पंचायतों के 180 प्रगतिशील किसानों के बीच बीज व कृषि उपकरणों का वितरण किया गया. बौतर मुख्य अतिथि पहुंचे गोमिया विधायक डॉ.लम्बोदर महतो ने कहा कि जल छाजन सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. लेकिन पदाधिकारियों की कार्यशैली के कारण योजना धरातल पर नजर नहीं आती है. [caption id="attachment_618151" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/BEEJ-VITRAN-2-300x134.jpg"

alt="" width="300" height="134" /> बीज व कृषि यंत्र वितरित करते गोमिया विधायक[/caption] उन्होंने कहा कि दस पंचायतों के 20 गांवों के किसानों को समग्र विकास के लिए चयन किया गया है, ताकि उनका आर्थिक संवर्धन हो सके. इस वितीय वर्ष में चयनित पंचायतों के गांवों में योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कर बजट के अनुरूप स्थाई कमिटी बनाएं. साथ ही किसी एक पंचायत को मॉडल पंचायत बनाने की दिशा में पारदर्शिता के साथ काम करें, जिससे जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच समन्वय स्थापित हो सके. मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो, मुखिया निहारिका सुकुर्ति, कृषि बैज्ञानिक डॉ आदर्श कुमार श्रीवास्तव, रत्नेश मिश्रा, रीतेश सिन्हा, चन्दन सिन्हा सहित विभिन्न पंचायतों के किसान मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-allegation-the-chief-killed-her-husband-with-the-help-of-his-married-girlfriend/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : आरोप : मुखिया ने शादीशुदा प्रेमिका के साथ मिलकर कर दी उसके पति की हत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही