Search

 
 
 

पेटरवार : विधायक ने धान अधिप्राप्ति केंद्र का किया उद्घाटन

 
Petarwar : गोमिया विधायक डॉ. लम्बोदर महतो ने 23 जनवरी को प्रखंड कार्यालय के निकट धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केंद्र किसानों के जीवन स्तर में आर्थिक परिवर्तन लाएगा. किसानों की कम उपस्थिति देखकर निराशा हो रही है. बुंडू पैक्स समिति के सदस्यों की उपस्थिति नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की. कहा कि सहकारिता किसानों के जीवन स्तर को सुधारने का सशक्त माध्यम है. पुरानी परिपाटी को बदलते हुए इसमें व्यापक सुधार की जरूरत है. उन्होंने पैक्स का संचालन सही तरीके से करने को कहा और एक सप्ताह के अंदर समिति के सदस्य बनाने का निर्देश दिया. मौके पर जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, मुखिया सावित्री देवी, दिनेश कुमार गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष जयनंदन महतो, रोहर पैक्स अध्यक्ष विद्यानंद पांडे, अभय कपूर, रत्नेश मिश्रा, अभय सिंह, चन्दन सिन्हा समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=533872&action=edit">यह

भी पढ़ें : कसमार : सुजीत महतो को मलेशिया में मिला काव्य सम्मान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही