Search

पेटरवार : बाइक के आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Petarwar : पेटरवार थाना क्षेत्र के ओरदाना के निकट शुक्रवार को दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार गोला थाना क्षेत्र के रकुवा गांव निवासी बीरबल चौधरी (55) वर्ष पेटरवार प्रखंड के प्रसिद्ध खुट्टा बाबा मंदिर से पूजा अर्चना कर वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही गोला थाना क्षेत्र के ही चोकाद गांव निवासी सुनील घांसी (43) वर्ष व जीतू घांसी (35) वर्ष बाइक से गोमिया की ओर जा रहे थे. ओरदाना पंचायत के सिसियारी मोड़ के समीप दोनों बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गयी. दोनों बाइक सवार गंभीर रूप में जख्मी हो गए. घायलों को 108 एम्बुलेंस से पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक डॉ.कुंदन राज ने जांच के बाद बीरबल चौधरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गम्भीर रूप से घायल सुनील को सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया. सुनील के माथे पर गंभीर चोटें आई है. उसकी स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार दलबल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया. यह">https://lagatar.in/kasmar-anti-filarial-medicine-given-in-132-booths-of-the-block/">यह

भी पढ़ें : कसमार : प्रखंड के 132 बूथों में खिलाई गयी फाइलेरिया रोधी दवा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp