Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेटरवार : ईद उल फितर को लेकर हुई शान्ति समिति की बैठक

Petarwar (Bokaro) : पेटरवार थाना परिसर में ईद उल फितर को लेकर बुधवार 19 अप्रैल को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में बीडीओ शैलेन्द्र चौरसिया मुख्य रूप से उपस्थित थे. बीडीओ ने बैठक को संबोधित करते हुए आपसी भाईचारे, समरसता के साथ ईद का त्योहार मनाने की अपील की. थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दें, यदि कहीं किसी प्रकार की जानकारी मिलती है तो उसे थाना या कंट्रोल रूम को दें. उन्होंने मंदिर व मस्जिदों में सीसीटीवी लगाने की अपील की. मौके पर दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई. बैठक में समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा, भाजपा नेता शांतिलाल जैन, जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो, मुखिया निहारिका सुकुर्ति, मुमताज अंसारी, कौशर हासमी, मो. एकराम, गुलाम समदानी सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/nawadih-students-blocked-dumri-bermo-road-for-five-hours/">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : छात्रों ने डुमरी-बेरमो सड़क को पांच घंटे रखा ज़ाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही