Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेटरवार : वर्षा जल का संरक्षण समय की ज़रूरत

Petarwar : पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में मंगलवार को जल ही जीवन मिशन ग्रामीण के तहत प्रखंड स्तरीय विश्व जल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अंचलाधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव और मुखिया उर्मिला देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि शरीर को स्वस्थ व निरोग बनाये रखने में स्वच्छ जल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. गर्मी के बाद बरसात का मौसम आने वाला है. सभी लोगों को वर्षा जल के संरक्षण का प्रयास करना होगा. पानी के संरक्षित होने पर ही भूगर्भ जल का स्तर बना रहेगा. आज भूगर्भ का गिरता जल स्तर चिंता का विषय है. विश्व जल दिवस की साथर्कता तभी पूरी होगी जब हम जल की महत्ता को समझते हुए उसे संरक्षित करने की दिशा में अग्रसर होंगे. मौके पर सोशल मोबिलाइजर सुरेंद्र राज, ब्लॉक कॉर्डिनेटर इंद्रजीत कुमार सहित विभिन्न पंचायतों के जल सहिया मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/chandrapura-sista-will-be-vocal-about-the-interests-of-sc-st-workers/">यह

भी पढ़ें : चंद्रपुरा : एससी एसटी कर्मियों के हितों को लेकर मुखर रहेगा सिस्टा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही