Search

 
 
 

पेटरवार : गोमिया के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री के पुत्र का निधन

 
रांची के वेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, लंबे अरसे से थे बीमार
Petarwar (Bokaro) : गोमिया के पूर्व विधायक सह अविभाजित बिहार राज्य के पूर्व मंत्री छत्रुराम राम महतो के पुत्र अवधेश कुमार महतो उर्फ इलेक्शन का शनिवार एक जुलाई को रांची के वेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. अवधेश महतो लंबे समय से बीमार थे. गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां दस दिनों से इलाज चल रहा था. शनिवार को इलाज के क्रम में निधन हो गया. [caption id="attachment_685692" align="alignnone" width="238"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/FILE-PHOTO-238x300.jpg"

alt="" width="238" height="300" /> मृतक अवधेश महतो की फ़ाइल फ़ोटो[/caption] शाम को जब रांची से शव घर पहुंचा तो काफी संख्या लोग अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पहुंचे. विरोधी दल के नेता सह बोकारो विधायक बिरंची नारायण, गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो, पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद, झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, बीस सूत्री के पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, जिप सदस्य अशोक मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि सुधीर कुमार सिन्हा, रोहित लाल सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल, रितेश कुमार सिन्हा, मुकेश ओझा सहित सैकड़ो लोग अंबागढा श्मशान घाट पहुंचे. जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. यह">https://lagatar.in/kasmar-workshop-organized-on-pm-micro-food-industry-upgradation-scheme/">यह

भी पढ़ें : कसमार : पीएम सुक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना पर कार्यशाला का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही