Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेटरवार : योजनाओं को धरातल पर उतारने में भारती महिला संघ की भूमिका अहम

Petarwar (Bokaro) : गुरुवार को पेटरवार प्लस टू हाई स्कूल मैदान में भारती महिला संघ का 7वां महाधिवेशन आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक सह समन्वय समिति के सदस्य योगेंद्र प्रसाद, पूर्व विधायक बबीता देवी, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो व संघ की अध्यक्षा रेणुका देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. महाधिवेशन को सम्बोधित करते हुए योगेन्द्र प्रसाद ने कहा कि जिस तरह गांव की महिलायें अपनी घर की दहलीज पार कर आर्थिक स्वालंबन की दिशा में अग्रसर हो रही है, वह सराहनीय है. राज्य सरकार भी महिलाओं के समाजिक व शैक्षणिक उत्थान के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है. बोकारो की डीडीसी कृतिश्री जी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में संघ की महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. चाहे वह आम बागवानी हो, दीदी बाड़ी योजना हो या जेएसएलपीएस की योजना हो. सभी योजनाओं में संघ की महिलाओं का प्रदर्शन बेहतर रहा है. संघ की अध्यक्षा रेणुका देवी ने वर्ष 2022-23 का वार्षिक आय-व्यय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. इस अवसर पर समूह की महिलाओं ने स्वच्छता, शिक्षा, दहेज प्रथा, बेटी बचाओ, बेटी पढाओं जैसे विषयों पर नाटक का मंचन किया. सम्मेलन को बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष हीरालाल मांझी, जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो, बीडीओ शैलेन्द्र चौरसिया, आजसू नेत्री कौशल्या देवी ने भी सम्बोधित किया. मौके पर डीपीएम अनिता केरकेट्टा, सचिव शांति देवी, कोषाध्यक्ष सोनाली देवी, तिला देवी, मिना देवी, अनामिका देवी, सुलेखा देवी, शांति देवी, रेखा देवी सहित काफी संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित थी. यह">https://lagatar.in/phusro-jmm-ulgulan-celebrated-the-first-death-anniversary-of-shere-shiva-mahato/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : झामुमो उलगुलान ने मनाया शेरे शिवा महतो की पहली पुण्यतिथि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही