Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेटरवार : बिहार से भटक कर पेटरवार पहुंची महिला को परिवार से मिलाया

Petarwar (Bokaro) : बिहार के गोपालगंज से एक साल पहले भटक कर पेटरवार पहुंची 55 साल की भोला देवी को पेटरवार पुलिस ने गुरुवार 20 अप्रैल को उनके परिवार से मिला दिया. पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार को गोपालगंज जिला अंतर्गत महम्मदपुर थाना क्षेत्र से आये परिवार ने भोला देवी की तस्वीरें और ज़रूरी कागज़ात दिखाया. कागजी प्रक्रिया के बाद पुलिस ने भोला देवी को परिजनों को सौंप दिया. एक साल बाद भोला देवी को सामने देखकर पति व परिवार के लोगों की आंखें भर आईं. बिहार के गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाना क्षेत्र निवासी 55 वर्ष की भोला देवी अपने बेटे की मौत के बाद मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गई थी. भटकते हुए वो एक साल पहले पेटरवार थाना क्षेत्र आ गई थी. यहां आकर वो सड़कों पर ही इधर-उधर अपना गुजारा करने लगी. तभी पुलिस की नजर भोला देवी पर पड़ी. जिसके बाद उन्हें उठाकर थाने लाया गया. थाना प्रभारी विनय कुमार ने भोला देवी से उनके बारे में जानकारी ली. उन्होंने नाम तो बताया, लेकिन घर का पता के तौर पर सिर्फ मंगलपुर ही बताती रही. थाना, ज़िला बताने में वो असमर्थ थी.

      सोशल मीडिया ने पुलिस की राह की आसान

पुलिस के लिए परिजनों से मिलाना एक बड़ी चुनौती थी. पुलिस ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग में दर्ज़ मामलों के तहत जांच शुरू की तो पता चला कि बिहार के गोपालगंज जिले अंतर्गत महम्मदपुर थाना में मार्च 2022 में एक महिला गायब हुई है. उसके पति मकेश्वर राय महम्मदपुर थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से भोला देवी की फोटो शेयर की गई तो पति ने पहचान की. यह">https://lagatar.in/bermo-distribution-of-8-crutches-and-2-wheel-chairs-among-the-disabled-in-kargali/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : करगली में दिव्यांगों के बीच 8 वैशाखी व 2 व्हील चेयर का वितरण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही