Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेटरवार : बाइक के आमने-सामने टक्कर में दो स्कूली बच्चे घायल, दो गंभीर

Petarwar (Bokaro) : पेटरवार थाना क्षेत्र के खत्री मोहल्ला स्थित राजा तालाब के समीप गुरुवार 13 अप्रैल को पेटरवार-कसमार मुख्य मार्ग पर दो बाइक की टक्कर में चार स्कूली बच्चे घायल हो गए. सीएचसी पेटरवार में प्राथमिक उपचार के बाद दो बच्चों को रिम्स रेफर कर दिया गया है. जबकि दो बच्चों की हालत सामान्य है. बताया जा रहा है कि कसमार थाना क्षेत्र निवासी सह लीला जानकी पब्लिक स्कूल के शिक्षक किशोर प्रजापति अपने 13 वर्षीय पुत्र शिवम प्रजापति व 11 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी के साथ बाइक पर लीला जानकी पब्लिक स्कूल जा रहे थे. राजा तालाब के निकट विपरीत दिशा से बाइक पर आ रहे पेटरवार के जरूवाटांड निवासी संजय कुमार महतो के 15 वर्षीय बेटे नरन्तक महतो से टक्कर हो गई. हादसे में बाइक पर सवार स्कूली बच्चे शिवम और शिवानी गिरकर घायल हो गए. जबकि बच्चों के पिता किशोर प्रजापति बाल-बाल बच गए. इधर टक्कर मारने के बाद नरन्तक तेजी से भागने के क्रम में दो सौ मीटर की दूरी पर जाकर अनियंत्रित होकर 7 फीट नीचे एक गढ़े में जा गिरा. जिससे बाइक पर सवार निरन्तक एवं उसका 15 वर्षीय चचेरा भाई संतोष कुमार महतो गंभीर रूप से घायल हो गया. संतोष का दाहिना पैर टूट गया है, जबकि निरन्तक के सिर पर गंभीर चोंटे आईं हैं. दोनों को रांची रिम्स रेफ़र किया गया. स्कूली बच्चों को स्कूल के वाहन व संतोष, निरन्तक को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी पेटरवार में भर्ती कराया गया. कुछ देर बाद पहुंची डॉ.ज्योत्स्ना सिन्हा ने घायलों का इलाज किया. सीएचसी पेटरवार में चिकित्सक की लापरवाही एवं मनमानी रवैये की शिकायत स्वजनों ने दूरभाष पर गोमिया विधायक डा लम्बोदर महतो से की है. जिसपर विधायक श्री महतो ने चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्कूल के प्रबंधक नीरज सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि पंकज कुमार सिन्हा, स्वरूप सहाय ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया. यह">https://lagatar.in/bokaro-pressure-is-being-made-on-anshuman-to-withdraw-the-case-audio-of-the-conversation-goes-viral/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : अंशुमन पर केस वापस लेने का बनाया जा रहा दबाव, बातचीत का ऑडियो वायरल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही