Search

ED के नाम पर वसूली के बाद चर्चा में आये वकील को सामने लाने के लिए HC में याचिका दायर

Ranchi :  ED को मैनेज करने के लिए कांके सीओ जय कुमार राम, धनबाद के डीटीओ दिवाकर द्विवेदी समेत लैंड स्कैम के अन्य आरोपियों से वसूली करने से जुड़े केस में जिस अधिवक्ता के ठिकाने पर एजेंसी ने रेड की थी, उस अधिवक्ता को पेश करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी है. याचिका में कहा गया है कि ED के नाम पर वसूली के बाद एजेंसी ने जांच शुरू की थी और पुलिस भी इस मामले में जांच कर रही है. इस बीच अधिवक्ता सुजीत कुमार पिछले कई दिनों से लापता है और उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है, इसलिए उन्हें सामने लाया जाना चाहिए.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp