Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टूलकिट मामले में SC में याचिका, संबित पात्रा ने कांग्रेस से पूछा, कौन हैं सौम्या वर्मा, पेपर्स की प्रॉपर्टी चेक कीजिए

Advertisement
Advertisement

 NewDelhi : कांग्रेस का कथित टूलकिट मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. खबर है कि इस टूलकिट मामले को सरकार के खिलाफ लोगों को भड़काने और दुनिया में भारत की छवि बिगाड़ने का साजिश करार देते हुए  वकील शशांक शेखर झा ने SC में याचिका दायर की है. कोर्ट से मांग की है कि अंतरराष्ट्रीय साजिश का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच करायी जाये और दोष साबित होने पर कांग्रेस की मान्यता रद्द कर दी जाये. 

कांग्रेस की संबित पात्रा, समेत अन्य खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग

बता दें कि मंगलवार को टूलकिट मामले पर कांग्रेस और भाजपा के बीज दिनभर जुबानी जंग चलती रहीं. कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा, समेत अन्य नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की. इसे लेकर  कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और एसएचओ तुगलक रोड पुलिस स्टेशन को पत्र लिख कर कहा कि जेपी नड्डा,  संबित पात्रा, स्मृति ईरानी, बीएल संतोष आदि लोगों द्वारा  देश में सांप्रदायिक अशांति फैलाने उद्देश्य से सोशल मीडिया के जरिए झूठी अफवाहें फैलाई जा रही है. 

जान लें कि  भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनकी एक टूलकिट’ के जरिए कोरोना संकट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि धूमिल करने की साजिश रचा जा रही है । इस पर  पलटवार करते हुए कांग्रेस रिसर्च डिपार्टमेंट के प्रमुख राजीव गौड़ा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के रिसर्च डिपार्टमेंट का बताकर भाजपा फर्जी टूलकिट प्रचारित कर रही  

संबित पात्रा ने ट्वीट कर टूलकिट बनाने वाले का नाम बताने का दावा किया

आज बुधवार को संबित पात्रा ने फिर इस मामले में  ट्वीट कर टूलकिट बनाने वाले का नाम बताने का दावा किया. भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट किया, कल कांग्रेस पूछ रही थी कि टूलकिट का निर्माता कौन है, ऐसे में अब पेपर्स की प्रॉपर्टी चेक कीजिए. लेखक – सौम्या वर्मा, अब ये सौम्या वर्मा कौन हैं, सबूत गवाही दे रहे हैं. क्या अब सोनिया गांधी, राहुल गांधी जवाब देंगे?

   संबित पात्रा ने अपने ट्वीट के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा की है, , जिनमें सौम्या वर्मा की कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें  हैं. इनमें एक तस्वीर राहुल गांधी के साथ भी है. साथ ही लिंक्डइन प्रोफाइल साझा कर दावा किया गया है कि सौम्या वर्मा कांग्रेस नेता राजीव गौड़ा के ऑफिस में काम करती हैं.

Also Read This:- CORONA">https://lagatar.in/corona-update-4859-infected-2925-new-patients-found-active-cases-reduced-to-31-thousand/66401/">CORONA

UPDATE: 4859 संक्रमित हुए स्वस्थ, 2925 नए मरीज मिले, एक्टिव केस घटकर 31 हजार पर

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही