Search

 
 
 

पेट्रोल-डीजल महंगे, विपक्ष का मोदी सरकार पर हल्ला बोल, कांग्रेस ने कहा, महंगाई मैन मोदी का जनता पर हंटर चला

टीएमसी सांसद डेरेक ने कहा, पहले वो आपका(जनता) वोट लूटते हैं, फिर आपको वहां लात मारी जाती हैं जहां दर्द होता है. पूछा कि क्या बंगाल की सुवेंदु सरकार पेट्रोल-डीजल पर VAT कम करेगी. शिवसेना(उद्धव ठाकरे) नेता  प्रियंका चतुर्वेदी ने तंज कसा, रुपया, डीजल और पेट्रोल, कौन पहले सेंचुरी पार करेगा?'
 

New Delhi : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज शुक्रवार को हुए इजाफे के कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी सहित अन्य दलों ने मोदी सरकार पर हल्ला बोला है. 

 

 

विपक्ष ने आरोप लगाया है कि चुनाव खत्म होते ही सरकार(मोदी) ने जनता को महंगाई के बोझ तले दबा दिया है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, महंगाई मैन मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया.

 

 

 

कांग्रेस ने लिखा. पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए महंगे कर दिये गये. CNG भी 2 रुपए महंगी हो गय़ी. तंज कसते हुए लिखा, चुनाव खत्म, मोदी की वसूली शुरू.

 

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, गलती मोदी सरकार की, कीमत जनता चुकायेगी.  3 रुपये का झटका आ चुका. बाकी वसूली किस्तों में की जायेगी.

 

 

सपा भी पीछे नहीं रही. समाजवादी प्रमुख पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने तंज कसा, आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है. अखिलेश ने कहा, हमने तो पहले ही कहा है कि साइकिल से बेहतर कुछ नहीं.

 

अखिलेश की सपा ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'चुनाव खत्म होते ही भाजपा सरकार ने जनता को दिया महंगाई का एक और तोहफा दे दिया. कहा कि जनता पहले से ही महंगी गैस, महंगे बिजली बिल से परेशानी झेल रही है.

 

अब सरकार ने पेट्रोल के दाम बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ दी है. टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, पहले वो आपका(जनता) वोट लूटते हैं, फिर आपको वहां लात मारी जाती हैं जहां दर्द होता है.

 

पूछा कि क्या बंगाल की सुवेंदु सरकार पेट्रोल-डीजल पर VAT कम करेगी. शिवसेना(उद्धव ठाकरे) नेता  प्रियंका चतुर्वेदी ने तंज कसा, रुपया, डीजल और पेट्रोल... कौन पहले सेंचुरी पार करेगा?' 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही