Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

15 दिन में पेट्रोल 2.88 पैसे और डीजल 3.36 पैसे हुआ महंगा, जानें अपने शहर के रेट

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk : पेट्रोल डीजल की कीमतों  में लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

बढ़ोत्तरी हो रही है. हालांकि पिछले तीन दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर थे. सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल के दाम में 19 पैसे बढ़ाये हैं. वहीं डीजल 29 पैसा महंगा हुआ हैं. फिलहाल देश के सभी शहरों में दोनों ईंधन के रेट ऑल टाइम हाई पर पहुंच गये हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 93 के पार पहुंच गया है. बुधवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल ने सेंचुरी पूरी कर ली थी. आज यहां पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार है. राजस्थान और मध्य प्रदेश के बाद अब महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंच गया है.

चुनाव के बाद से लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में चुनाव के बाद से ही तेजी देखने को मिल रही है. 15 से 16 दिनों पेट्रोल 2.88 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. वहीं डीजल के दाम में 3.36  रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई है. पेट्रोल डीजल के दाम में 4 मई से बढ़ोत्तरी की जा रही है. 4  मई को पेट्रोल 15 पैसे और डीजल 16 पैसे महंगा हुआ था. वहीं 5 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 19 पैसे और डीजल में 21 पैसे की बढ़ोत्तरी की थी. 6 मई को पेट्रोल 35 से 44 पैसे और डीजल 45 से 51 पैसों महंगा हुआ था. 7 मई को  पेट्रोल के दाम 28 से 30 पैसे और डीजल के दाम 30 से 35 पैसे बढ़े थे. 8 और 9 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था.

इसके बाद 10 मई को पेट्रोल के दामों में 25-26 पैसे और डीजल में 31-35 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी. 11 मई को पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 30 पैसे महंगा हुआ था. 12 मई को पेट्रोल की कीमतों में 22 से 25 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गयी थी. जबकि डीजल के दाम में 24 से 27 पैसे तक की वृद्धि हुई थी.  तेल कंपनियों ने 16 मई को पेट्रोल के दामों में 24 से 30 पैसे और डीजल के दामों में 27 से 30 पैसे की वृद्धि किये थे.  चुनाव के बाद से अबतक पेट्रोल-डीजल की कीमत 12 से 15 बार बढ़ी है. 18 मई को भी पेट्रोल करीब 24 से 27 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ. वहीं डीजल के दामों में  27 से 31 पैसे की वृद्धि हुई है. .मई महीने में दिल्ली में पेट्रोल 2.88 रुपये और डीजल 3.36 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है

आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 93.04 83.80
मुंबई 99.34 91.01
चेन्नई 94.71 88.62
कोलकाता 93.11 86.64
भोपाल 101.11 92.21
रांची89.93 88.50
बेंगलुरु 96.14 88.84
पटना 95.23  89.05
चंडीगढ़ 89.50 83.46
लखनऊ 90.72 84.18

हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नयी दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसके दाम लगभग दोगुने हो जाते हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.

SMS के जरिये जानें अपने शहर के नए रेट्स

ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और">https://iocl.com/">

IOCL हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीज़ल के नये रेट जारी करती है. आप नये रेट्स वेबसाइट या एसएमएस के जरिये जान सकते हैं. आप 92249 92249 नंबर पर SMS भेजकर भी पेट्रोल-डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं. आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही