Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: मालगाड़ी के इंजन का पेंट्रो टूटा

Jhumritelaiya (Koderma): नई दिल्ली हावड़ा ग्रैंड कोड सेक्शन के धनबाद रेल मंडल के कोडरमा-गया रेल खंड के पहाड़पुर स्टेशन के समीप कोडरमा से गया की ओर जा रही मालगाड़ी का अप लाइन में 18:55 बजे पर पेंट्रो टूट गया. इस वजह से समाचार लिखे जाने तक 21:30 बजे तक परिचालन सामान्य नहीं हो पाया. घटनास्थल पर गझंडी और गया से टावर वैगन व संबंधित विभाग के कर्मी कार्य को ठीक करने में लग गए. घटना की वजह से रांची पटना वंदे भारत गझंडी मे रांची पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस पहाड़पुर में भुनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और हटिया-नई दिल्ली झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को कोडरमा जंक्शन पर रोका गया. इसके अलावा आसनसोल-गया इएमयू व कई वीवीआई राजधानी एक्सप्रेस वे मालगाड़ियों के पहिये भी विभिन्न स्टेशनों पर थम गए. इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई.
इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-is-experiencing-extreme-heat-garhwa-was-the-hottest-with-45-3-degrees/">झारखंड

में पड़ रहा प्रचंड गर्मी, गढ़वा 45.3 डिग्री के साथ रहा सबसे गर्म
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही