Search

 
 
 

दुमका में फिर पेट्रोल कांड: प्रेमी ने प्रेमिका और उसकी मां को जलाया, हालत गंभीर

 
Dumka: एक बार फिर पेट्रोल कांड की घटना सामने आयी है. प्रेमिका के घर नहीं जाने से नाराज प्रेमी सुनीराम किस्कू ने प्रेमिका और उसकी मां पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी. यह घटना मसलिया थाना क्षेत्र की है. इस घटना के बाद दोनों को पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले साल 2022 में दुमका में पेट्रोल कांड की तीन घटनाएं हुई थीं, जिसमें तीन युवतियों की मौत हुई थी. पहली घटना नगर थाना क्षेत्र की थी, दूसरी जरमुंडी थाना क्षेत्र, जबकि तीसरी घटना गोपीकान्दर थाना क्षेत्र की थी. इसे भी पढ़ें -वोटबैंक">https://lagatar.in/mamata-is-protecting-sandeshkhalis-main-accused-shahjahan-for-vote-bank-politics-bjp/">वोटबैंक

की राजनीति के लिए ममता संदेशखाली के मुख्य आरोपी शाहजहां को बचा रही है : भाजपा

क्या है मामला

सुनीराम किस्कू अपनी प्रेमिका को अपने घर ले जाने की जिद करने लगा. प्रेमिका ने बात नहीं मानी तो सोमवार देर रात वह चुपके से प्रेमिका के घर में प्रवेश कर गया. जहां वो अपनी मां के साथ घर में सो रही थी. इसी बीच देर रात सुनीराम ने दोनों पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी. इस आग में मां-बेटी बुरी तरह जल गईं, आनन-फानन में दोनों को फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. इसे भी पढ़ें -बिहारः">https://lagatar.in/bihar-in-bhagalpur-family-members-freed-the-accused-from-the-police-station/">बिहारः

भागलपुर में आरोपी को थाने से छुड़ा ले गए परिजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही