Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मध्य प्रदेश और राजस्थान में पेट्रोल की कीमत 102, इस साल 31 बार बढ़े दाम

LagatarDesk : सरकारी">https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%87%E0%A4%A3%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%A8_%E0%A4%91%E0%A4%AF%E0%A4%B2_%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A4%A8_%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%9F%E0%A5%87%E0%A4%A1">सरकारी

तेल कंपनियों ने आज फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है. पेट्रोल के दामों में 23 से 26 पैसे का इजाफा हुआ है. वहीं डीजल की कीमतों में 31 से 35 पैसे की वृद्धि हुई है.  इससे पहले">https://lagatar.in/">

लगातार दो दिनों तक तेल कंपनियों ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था.  देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 33 पैसे महंगा हो गया है. चुनाव के बाद पेट्रोल 1.16 रुपये और डीजल 1.33 रुपये महंगा हो गया है.

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 100 के करीब

राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दामों में 26 पैसे की वृद्धि की गयी है. वहीं डीजल 33 पैसे महंगा हुआ है. दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 91.53 रुपये बिक रहा है. जबकि डीजल के दाम 82.06 रुपये प्रति लीटर है.  मुंबई में भी पेट्रोल 97.86 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. जबकि डीजल 89.17 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.  मध्यप्रदेश और राजस्थान में पेट्रोल की कीमत 102 रुपये हो गया है. वहीं महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल 100.24 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो कोलकाता में पेट्रोल के दाम 91.66 रुपये प्रति लीटर हो गये हैं. जबकि डीजल के दाम 84.90 रुपये प्रति लीटर हो गया है. चेन्नई में पेट्रोल 93.38 रुपये और डीजल 86.96 रुपये है.  बेंगलुरु में पेट्रोल 94.57 रुपये और डीजल 86.99 रुपये हो पहुंच गया है.      

इस साल में अब तक 31 बार बढ़े दाम

इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम जनवरी में 10 बार और फरवरी में 16 बार बढ़े. वहीं पेट्रोल-डीजल के दाम में मार्च महीने में 3 बार और अप्रैल में 1 बार घटा है. इस महीने अब तक 5 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं.

हर दिन सुबह छह बजे बदलती है कीमत

हर दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत लगभग दोगुना हो जाता है.



इस तरह चेक कर सकते हैं अपने शहर का रेट

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जायेगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही