Search

 
 
 

रांची में पेट्रोल पंपों ने पुलिस को फ्यूल देना किया बंद, करोड़ों रुपये है बकाया

 
Ranchi: सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए पेट्रोलिंग वाहन बहुत जरूरी है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रांची में इन दिनों पेट्रोलिंग गाड़ियां अब पहले की तरह नहीं चल रही हैं. पेट्रोल पंपों पर करोड़ों रुपये से अधिक का बकाया हो जाने से पुलिस वाहन को ईंधन मिलना बंद हो गया है. इसके चलते पेट्रोल पंप संचालक अब उन्हें पहले की तरह ईंधन उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, जिससे रांची में गश्ती वाहन प्रभावित हुआ है.

करोड़ों रुपये से अधिक का बकाया

पीसीआर गाड़ियों को खड़ा कर दिया गया है. थाना प्रभारी अपने स्तर से किसी तरह गश्त का प्रबंध कर रहे हैं. शहरी इलाकों में गश्त प्रभावित है. आपातकाल के नाम पर वरिष्ठ अधिकारी अपनी गाड़ियों में डीजल-पेट्रोल ले रहे हैं. बताया जाता है कि रामविलास पेट्रोल पंप से पुलिस वाहनों को डीजल पेट्रोल की आपूर्ति की जाती थी. लेकिन पेट्रोल पंपों पर रुपये से अधिक का बकाया होने के कारण उन्होंने डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति बंद कर दी है. बकाए का भुगतान होने के बाद डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति की जाएगी. इसे भी पढ़ें – मुख्य">https://lagatar.in/chief-election-commissioner-announces-delhi-assembly-elections-voting-to-be-held-on-february-5/">मुख्य

 चुनाव आयुक्त ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा की, 5 फरवरी को वोट पड़ेंगे, 8 को मतगणना
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही