Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में पेट्रोल पंप रहे बंद, वाहन चालकों में बेचैनी

Advertisement
Advertisement
DHANBAD  : झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को सुबह से 12 घंटे के लिए कोयलांचल के सभी पेट्रोल पंप हड़ताल पर चले गए हैं. इस हड़ताल से वाहन चालकों को भारी मुसीबतों से गुजरना पड़ा. सोमवार को झारखंड सरकार ने पेट्रोल पंप की हड़ताल को अवैध घोषित कर दिया था. परंतु कोयलांचल के पंप संचालकों ने 12 घंटे की घोषित बंदी को बरकरार रखते हुए पेट्रोल पंपों को बंद रखकर हड़ताल को पूर्ण समर्थन दिया है. एसोसिएशन का कहना है कि उन्हें सरकार का कोई पत्र नहीं मिला है. मालूम हो कि पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने 5% वैट कम करने, पंपों की सरकारी बकाया राशि का अविलंब भुगतान तथा नकली बायो-डीजल की बिक्री की जांच जैसे मुद्दों पर 12 घंटे का बंद घोषित किया था. हड़ताल के कारण पंप में तेल नहीं मिलने पर कई लोगों को वाहन धकेलते देखा गया. सुबह पेट्रोल पंप खोलने को लेकर मालिकों में ऊहापोह की स्थिति जरूर देखी गई, बावजूद एसोसिएशन अड़ा रहा कि हड़ताल होगी, क्योंकि उन्हें कोई पत्र नहीं मिला है. [caption id="attachment_206194" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/pump-strike-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> सन्नाटे में डूबा धनबाद का एक पेट्रोल पंप[/caption]

   निरसा में भी पंपों पर छाया रहा सन्नाटा

Nirsa : निरसा क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप भी बंद रहे और वहां सन्नाटा छाया रहा. राज्य सरकार द्वारा हड़ताल को अवैध घोषित करने का भी कोई असर नहीं प़ड़ा. निरसा, मुगमा, चिरकुंडा पेट्रोल पंप पर सुबह से ही लोग पहुंच रहे हैं, परंतु हड़ताल की बात कहकर उन्हें लौटा दिया गया. कई बाइक चालक पंप कर्मियों से अनुनय-विनय करते देखे गए कि बहुत जरूरी काम है, पेट्रोल दे दीजिए. परंतु कर्मियों ने असमर्थता जताई. पंप प्रबंधकों का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा वैट कम नहीं किये जाने के कारण लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिस कारण पंप चलाना मुश्किल हो गया है. पड़ोसी राज्य में लगभग 3 रुपये कम दर पर डीजल व पेट्रोल की बिक्री की जा रही है, जिस कारण वाहन वाले यहां पेट्रोल, डीजल नहीं लेकर बंगाल चले जा रहे हैं. अगर झारखंड सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है तो व्यापक आंदोलन को बाध्य होंगे. इधर कई बाइक चालक गुस्से में नजर आए. लोगों का कहना था कि   वे परेशान हो रहे हैं, जबकि पंप मालिकों ने कोई नोटिस भी नहीं चिपकाया. यह भी पढ़ें :  बोकारो">https://lagatar.in/effect-of-shutdown-of-petrol-pump-not-seen-in-bokaro/">बोकारो

में नहीं दिखा पेट्रोल पंप बंद का असर [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही