New Delhi : केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गैस, तेल आपूर्ति के संदर्भ में कहा कि अभी इसमें(आपूर्ति) कोई समस्या नहीं है. कहा कि वर्तमान में देश में कच्चे तेल, एलएनजी और एलपीजी का पर्याप्त भंडार है.
Those celebrating what they perceive to be a difficult situation for 1.4 billion Indians and the nation’s energy sector should introspect.
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) May 12, 2026
While damaging their credibility, the panic, fear and rumour mongering they have consistently indulged in, will only take them this far and… pic.twitter.com/FX3YyogVzj
पश्चिम एशिया संकट पर हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जब यह शुरू हुआ, तो कुछ चिंताएं थीं, लेकिन हमने चुनौती को अवसर में बदल दिया. हमने एलपीजी का घरेलू उत्पादन बढ़ाया है, श्री पुरी ने कहा, पहले जो उत्पादन प्रतिदिन 36,000 मीट्रिक टन हुआ करता था. अब हमने इसे 54,000 मीट्रिक टन प्रतिदिन तक पहुंचा दिया है.
उन्होंने याद दिलाया कि पिछले चार वर्षों में पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की गयी है. एक तरह से संकेत दिये कि आने वाले समय में ईंधन के दाम बढ़ सकते हैं. हालांकि उन्होंने यह दावा पूरी तरह से खारिज कर दिया कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के कारण सरकार ने कीमतें नहीं बढाई.
हरदीप सिंह पुरी ने CII एनुअल बिजनेस समिट 2026 में बोल रहे थे. पेट्रोल- डीजल की कीमतों और चुनावों के बीच किसी भी तरह के संबंध से इनकार करते हुए हरदीप पुरी ने कहा, हमने इस चुनौती को एक अवसर में बदला है.पिछले चार सालों से हमने कीमतें नहीं बढ़ाई हैं,
हालांकि, मैं यह नहीं कह रहा हूँ कि भविष्य में कीमतें नहीं बढ़ेंगी. इस क्रम में उन्होंने जानकारी दी कि हमारी कंपनियां वर्तमान में हर दिन 1,000 करोड़ रुपये का भारी नुकसान उठा रही हैं. बताया कि इन कंपनियों की अंडर-रिकवरी 1,98,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गयी है. इस तिमाही कंपनियों का घाटा 1 लाख करोड़ रुपये के पार जा चुका है.
मंत्री ने यह भी कहा कि हम नहीं जानते कि होर्मुज जलडमरूमध्य में नाकेबंदी(ईरान) या अमेरिका की जवाबी नाकाबंदी कब तक जारी रहेगी. इस क्रम में हरदीप सिंह पुरी ने कहा, मैं आपको स्पष्ट रूप से बता सकता हूं कि आज हम ऐसी स्थिति में हैं, जहां उपलब्धता और आपूर्ति के मामले में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.
तुलना की कि दुनिया के कई देशों में कीमतें 50-60 प्रतिशत बढ़ गयी हैं. पेट्रोलियम मंत्री ने कहा,ऐसा नहीं है कि यह सब नकारात्मक, घबराहट पैदा करने वाली स्थिति है. बताया कि वे हर दिन तेल क्षेत्र के सीएमडी के साथ स्थिति की समीक्षा करते हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment