Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा, देश में पेट्रोल, डीजल और LPG का पर्याप्त‍ स्टॉक, पीएम मोदी की अपील दोहराई

जाता शर्मा ने बताया कि उन गैस एजेंसियों और डिस्ट्रीब्यूटर्स पर कार्रवाई की गयी है,  जो इस संकट का फायदा उठाकर कालाबाजारी या जमाखोरी करने की कोशिश में लगे हुए रहे थे. जानकारी दी कि पिछले तीन दिन में देशभर में 1500 से अधिक जगहों पर छापेमारी की गयी है.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : पेट्रोलियम मंत्रालय की अधिकारी सुजाता शर्मा ने आज सोमवार को एलपीजी संकट के संदर्भ में कहा कि देश में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है  सरकार हर घर तक सिलेंडरों की सप्लाई सुनिश्चित कर रही है. पैनिक बाइंग की जरूरत नहीं है. हमारे पास पेट्रोल, डीजल और LPG का पर्याप्त‍ स्टॉक है.

 

 

सुजाता शर्मा ने बताया कि उन गैस एजेंसियों और डिस्ट्रीब्यूटर्स पर कार्रवाई की गयी है,  जो इस संकट का फायदा उठाकर कालाबाजारी या जमाखोरी करने की कोशिश में लगे हुए रहे थे. सुजाता शर्मा ने जानकारी दी कि पिछले तीन दिन में देशभर में 1500 से अधिक जगहों पर छापेमारी की गयी है.

 

नियमों का उल्लंघन करने वाले 382 गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स पर भारी जुर्माना लगाया गया है. अनियमितता बरतने वाले 76 डिस्ट्रीब्यूटर्स तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिये गये है. जानकारी दी गयी कि  पिछले तीन में देशभर में एक करोड़ 14 लाख बुकिंग के मुकाबले 1 करोड़ 26 लाख घरों में गैस सिलेंडर पहुंचाये गये हैं.

 

बुकिंग से भी ज्यादा डिलीवरी की गयी है ताकि बैकलाग खत्म हो. सुजाता शर्मा ने बताया कि कमर्शियल एलपीजी की मांग को देखते हुए तीन दिनों में 17 हजार टन गैस की सप्लाई की गयी है. दावा किया कि किसी भी रिटेल आउटलेट या गैस एजेंसी पर ड्राई आउट की स्थिति नहीं आने दी जायेगी.

 

बताया कि  पिछले तीन दिनों में 5 किलो वाले छोटे सिलेंडरों की रिकॉर्ड 1 लाख 40 हजार बिक्री हुई है. तेल कंपनियां जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों को तुरंत सिलेंडर उपलब्ध करा रही हैं. 

 

सुजाता शर्मा ने कहा, 90फीसदी LPG स्ट्रेीट ऑफ होर्मुज के रास्ते आता है, जो रास्ताल अभी बंद है. फिर भी सरकार ने सुनिश्चित किया है कि घरेलू उपभोक्ता ओं तक गैस की सप्लाई न रुके,  हमारी कंपनियां महंगा तेल गैस खरीद कर उसे सस्ता बेच रही हैं.

 

सुजाता शर्मा ने कहा, पीएम  के आग्रह को उसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए. कहा कि पेट्रोल डीजल का कम उपयोग कर कैसे हम आर्थिक भार को कम कर सकते हैं, यह देखना अहम होगा.

 

पेट्रोलियम मंत्रालय ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की उस अपील को दोहराया, जिसमें उन्होंने नागरिकों से पेट्रोल और डीजल के संयमित उपयोग का आग्रह किया था.

 

 सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे कार-पूलिंग’ अपनायें  पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक उपयोग करें और इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करें.  

 


 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही